21 दिसंबर को होगा भव्य कवि सम्मेलन
राजिम
पंडित सुंदरलाल शर्मा जयंती के उपलक्ष में भव्य कवि सम्मेलन का आगाज 21 दिसंबर दिन रविवार को ग्राम चंद्रसुर में संपन्न होगा पंडित सुंदरलाल शर्मा स्मृति सेवा संस्थान सरपंच पंच एवं समस्त ग्रामवासी के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न होगा इनके प्रेरणा स्रोत अजय चंद्राकर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री के सानिध्य में संपन्न होगा यहां पर नाम चिन कवि रामेश्वर वैष्णव मीर अली मीर एवं पंडित सुंदरलाल शर्मा सम्मान प्राप्त चितरंजन कर डॉ रमेश कुमार सोनसायटी, कलम वीर संतोष प्रकृति एवं कार्यक्रम की संयोजक संजय शर्मा कबीर की प्रस्तुति होगी कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु परिवार के सदस्य रिंकू शर्मा अजय शर्मा विकास शर्मा किरण शर्मा रविशंकर शर्मा संजय शर्मा की उपस्थिति रहेगी कार्यक्रम के पूर्व गंगा आरती एवं हनुमान चालीसा पाठ 4:00 बजे प्रारंभ होगा तत्पश्चात कवियों का कवि सम्मेलन प्रारंभ हो जाएगा उक्त जानकारी संयोजक संजय शर्मा कबीर ने दी है
