चंदखुरी राज मनवा कुर्मी समाज का राजअधिवेशन व सम्मान समारोह 28 दिसम्बर रविवार को कनकी में आयोजित

  चंदखुरी राज मनवा कुर्मी समाज का राजअधिवेशन व सम्मान समारोह  28 दिसम्बर रविवार को कनकी में आयोजित



आरंग--


प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज चंदखुरी राज का 80वां वार्षिक राजअधिवेशन एवं सम्मान समारोह 28 दिसंबर को शहीद युगल किशोर वर्मा स्मृति सभा भवन, हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण कनकी (खरोरा) में भव्य रूप से आयोजित किया गया है।कार्यक्रम के प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल (पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं मुख्य संरक्षक छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज) तथा द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि रमेश बैस (पूर्व राज्यपाल, महाराष्ट्र) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खोड़सराम कश्यप (केन्द्रीय अध्यक्ष, मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज) करेंगे।अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में टंकराम वर्मा एवं गुरु खुशवंत साहेब (दोनों केबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) तथा अनुज शर्मा (विधायक धरसींवा) मंच पर उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती छाया वर्मा (पूर्व राज्यसभा सदस्य), श्रीमती लक्ष्मी वर्मा (सदस्य महिला आयोग), यशवंत वर्मा (केन्द्रीय महामंत्री), महेंद्र कश्यप (केन्द्रीय अंकेक्षक), शिवशंकर वर्मा, श्रीमती दुलारी सुरेन्द्र वर्मा, श्रीमती कविता हेमंत कश्यप, श्रीमती गंगा मुकेश वर्मा, श्रीमती सोना वर्मा, श्रीमती शारदा वर्मा, चंद्रकांत वर्मा (केन्द्रीय युवा प्रमुख), श्रीमती सरिता बघेल (केन्द्रीय महिला प्रमुख) एवं दुर्गेश सिंगरौल (सरपंच, ग्राम पंचायत कनकी) शामिल रहेंगे।मनवा कुर्मी समाज चंदखुरी राज के संयोजक व राजप्रधान चिंता राम वर्मा व राजमंत्री रामकुमार वर्मा के अनुसार राजअधिवेशन में समाज की एकता, संगठन विस्तार एवं प्रतिभाओं के सम्मान पर विशेष चर्चा होगी, वहीं सम्मान समारोह में समाज के विशिष्टजनों को सम्मानित किया जाएगा।

Previous Post Next Post
ad inner footer