गातापार में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन
अभनपुर.
समीपस्थ ग्राम गातापार में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती जी एवं गणेश जी के पूजा अर्चना के साथ ब्लाक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री फ़तीस साहू जी के मुख्य आतिथ्य, श्री टिकेन्द्र बघेल पूर्व अध्यक्ष प्रगतिशील सतनामी समाज एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के विशेष आतिथ्य तथा सरपंच प्रतिनिधि श्री बसंत कोसले के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में खेल का हमारे जीवन में महत्व को बताते हुए नेतृत्व क्षमता,शारीरिक और सामाजिक विकास के लिए बहुत ज़रूरी बताया। तथा श्री टिकेन्द्र बघेल ने खेल के माध्यम से अनुशासन,खेल भावना, फिटनेस बढ़ाना, तनाव कम करना,भाई चारा बढ़ाना तथा जीवन का सर्वांगीण विकास में सहायक बताया और श्री बसंत कोशले ने बताया कि खेल एकाग्रता बढ़ाता है, टीमवर्क और नेतृत्व जैसे जीवन कौशल सिखाता है आज के आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किया।
आयोजक एवं प्रशिक्षक श्री सुनील बांदे ने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिला रायपुर,धमतरी,गरियाबंद, बिलासपुर के टीम भाग ले रही है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी नरेंद्र कुमार नवरंगे जी का सम्मान करते हुए मुख्यातिथि श्री फ़तीश साहू द्वारा 1000/- का सहयोग राशि भी प्रदान किया गया।
आयोजन में श्री दीपक बांधे,अमित नवरंगे,,अनिल धृतलहरे,भुनेश जोशी,दीपक,श्री प्रकाश यदु ,मिथलेश साहू, लक्की,इमरान,भुनेश्वर देवांगन,तन्मय,मनीष यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

