26/11 के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में अंततः सिलतरा पुलिस को मिली सफलता

 26/11 के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में अंततः सिलतरा पुलिस को मिली सफलता



    सुरेंद्र जैन धरसीवां

 धरसीवा की सिलतरा चौकी पुलिस को 26/11के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में अंततः सफलता हासिल हुई है।

  चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह कंवर के मुताबिक 26/11/2025 को शराब के लिए पैसे न देने पर चाकूबाजी की घटना में एक आरोपी लगातार फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने अंततः गिरफ्तार किया है

    *ये था पूरा मामला*

    प्रार्थी सागर निषाद ने थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दिनांक 26/11/2025 को लगभग 12ः05 बजे अपने दोस्तों के साथ ग्राम धनेली स्थित शीतला तालाब नहाने के लिए गया था। उसी समय तोरण चंद्राकर व देवेन्द्र एक्टिवा वाहन में आकर प्रार्थी से शराब पीने हेतु पैसे की मांग किये, उसके द्वारा पैसा नहीं है बोलने पर दोनो आरोपियों ने प्रार्थी को अश्लील गाली गलौच की ओर हाथ मुक्का एवं अपने पास रखें किसी नुकीली वस्तु से मारकर चोट पहुंचाये तथा जान से मारने की धमकी देकर भाग गये

  पुलिस ने  प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 596/25 धारा 119(1), 296, 115(2), 351(2), 3(5), 118(1) बी.एन.एस. तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया।

   वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में चौकी प्रभारी सिलतरा (थाना धरसींवा) के नेतृत्व में चौकी सिलतरा पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करते हुये पूर्व में आरोपी देवेन्द्र को गिरफ्तार किया गया लेकिन एक अन्य आरोपी  तोरण चन्द्राकर घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था पुलिस की टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर प्रकरण में आरोपी तोरण चन्द्राकर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 

  शनिवार को पुलिस ने 26/11 के आरोपी तोरण चंद्राकर पिता जुठेल चन्द्राकर उम्र 25 साल निवासी वार्ड नंबर 04 रामेश्वर नगर चन्द्राकर बस्ती भनपुरी थाना खमतराई रायपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा

Previous Post Next Post
ad inner footer