लचकेरा में टीना शेड भूमिपूजन व मड़ई मेला में शामिल हुए विधायक रोहित साहू, लाखों के विकास कार्यों की दी सौगात
फिंगेश्वर
राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू टीना शेड भूमिपूजन एवं पारंपरिक मड़ई मेला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत लचकेरा पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर ग्रामवासियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्राणी नेहरू साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर ने की। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में नंदिनी कोमल ढीढी, सभापति जिला पंचायत गरियाबंद तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सतीश यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर, मंजू साहू सभापति जनपद पंचायत फिंगेश्वर, संजय शर्मा समाजसेवी महासमुंद, जगदीश यदु पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष फिंगेश्वर, मनीष हरित पूर्व अध्यक्ष जिला किसान मोर्चा भाजपा, राजू साहू अध्यक्ष जनभागीदारी समिति फणीकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर, नीरज शर्मा जिला उपाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ गरियाबंद एवं सोमा शर्मा व्यावसायिक प्रशिक्षिका पीएमकेवाई उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने टीना शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया तथा ग्रामवासियों को ग्रामीण संस्कृति की पहचान मड़ई मेला कार्यक्रम की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत लचकेरा में विकास कार्यों को गति देते हुए लाखों रुपये के विभिन्न कार्यों की स्वीकृति प्रदान की। इनमें गांव में सीसी रोड निर्माण, अहाता निर्माण एवं मौली माता मंदिर परिसर में ज्योति कक्ष निर्माण शामिल है। इन विकास कार्यों की स्वीकृति से ग्रामवासियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
विधायक रोहित साहू ने अपने संबोधन में कहा कि राजिम विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है और आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत लचकेरा के सरपंच अरुण ध्रुव, उपसरपंच उदे राम निषाद, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष यादू राम, पंचगण तुलस राम कन्नौजे, रूखमणि बाई, गूंजू राम, नेहा सेन, रानू बाई, ललिता बाई, डालेंद्र कुमार, रोहित सिन्हा, योगेश सिन्हा, भागवती, कुमारी बाई, दिनेश्वरी, दिलेश्वरी, संतोषी, हीराबाई, नंद कुमार, सविता,ललिता, संतु राम, पंचायत सचिव रेवा राम, रोजगार सहायक वेदराम, पंचायत चपरासी राजू राम, सहित पंचायत प्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

