शिशु मंदिर में कक्षा 12 वीं के भैया बहनों का विदाई समारोह संपन्न
फिंगेश्वर
-श्री बालाजी शिक्षण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फिंगेश्वर में कक्षा 12वीं के भैया बहनों का विदाई समारोह संपन्न। इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि विद्यालय संचालन समिति की व्यवस्थापक श्री उत्तम सिंह राजवंशी, रामू राम साहू, पूनम यादव विद्यालय के प्राचार्य दीपक शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की छायाचित्र पर दीपक प्रज्जवलित कर किया गया। इसके पश्चात कक्षा ग्यारहवीं के भैया बहनों द्वारा 12वीं के भैया बहनों के लिए विविध खेल का आयोजन किया गया और उन्हें उपहार से सम्मानित किया गया। कक्षा 12वीं के भैया बहनों द्वारा अनुभव कथन का वचन किए गए जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर योजना के तहत संस्कार, नैतिक शिक्षा आध्यात्मिक शिक्षा अध्यापन कार्य एवं भविष्य में विद्यालय से बाहर निकाल कर अपने परिवार में समाज में विद्यालय के आदर्श को रखने की बात कही। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने 12वीं के भैया बहनों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए परीक्षा परिणाम अच्छे आने एवं तैयारी करने की बात कही। भैया बहनों के उत्साहवर्धन के लिए श्री राजवंशी एवं पूनम यादव द्वारा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल में स्थान प्राप्त करने वालों के लिए सम्मान राशि की घोषणा की एवं भैया बहनों का उत्साह वर्धन किया। विद्यालय के आदर्श भैया एवं बहन के रूप में भैया नीलम साहू एवं बहन गीतांजलि धु्रव रहे। कार्यक्रम का संचालन कक्षा ग्यारहवीं की बहन वीणा साहू एवं जय श्री निर्मल ने किया
