अस्मिता खेलो इंडिया: पेंचक सिलाट वेस्ट जोन चैंपियनशिप के लिए सरस्वती ज्ञानदीप स्कूल आरंग की 7 बेटियों का चयन

 अस्मिता खेलो इंडिया: पेंचक सिलाट वेस्ट जोन चैंपियनशिप के लिए सरस्वती ज्ञानदीप स्कूल आरंग की 7 बेटियों का चयन



आरंग

 खेलो इंडिया के अंतर्गत आगामी 24 और 25 फरवरी 2026 को दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव में आयोजित होने वाली "अस्मिता खेलो इंडिया पेंचक सिलाट वेस्ट जोन चैंपियनशिप" के लिए अकादमी ऑफ स्पोर्ट्स कराटे (डोजो सरस्वती ज्ञानदीप स्कूल आरंग) की सात छात्राओं का चयन हुआ है।

​इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में आरंग की ये बेटियाँ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं:

​ एंजेल  वर्मा

​परिधि राजपूत

​योज्यता बंजारे

​अदिति सिंह

​भव्या अग्रवाल 

​आद्या अग्रवाल

​खनक रात्रे

​इन सभी छात्राओं ने कोच सेंसेई अब्दुल रहीम खान गर्ल्स कोच कोपल योगी  के मार्गदर्शन में कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त किया है। कोच अब्दुल रहीम ने बताया कि छात्राओं की मेहनत और समर्पण की बदौलत ही उनका चयन इस राष्ट्रीय स्तर की क्षेत्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

​स्कूल प्रबंधन और स्थानीय खेल प्रेमियों ने चयनित छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वे स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी ।

Previous Post Next Post
ad inner footer