ब्रह्माकुमारीज़ नैनपुर के द्वारा 90 वीं शिवजयंती के उपलक्ष्य पर झंडा वन्दन कर निकाली गई शोभायात्रा

 ब्रह्माकुमारीज़ नैनपुर के द्वारा 90 वीं शिवजयंती के उपलक्ष्य पर झंडा वन्दन कर निकाली गई शोभायात्रा



नैनपुर 

 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय नैनपुर के द्वारा 90वीं शिवजयंती के उपलक्ष्य पर उमरिया वार्ड नं. 03 में स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। 


कार्यक्रम में केक कटिंग के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। दीदी ने विशेष शिवजयंती की महिमा सुनाई।









मण्डला क्षैत्रीय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी ने सभी को 90वीं त्रिमूर्ति शिवजयंती की शुभकामनाएं दीं। और झंडा वन्दन किया गया, उसके बाद शिव के झण्डे के नीचे सभी को प्रतिज्ञा कराई गई। 


तत्पश्चात शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा स्थानीय सेवाकेंद्र से प्रारम्भ होकर अक्षरधाम कॉलोनी में सम्पन्न हुई। 

अक्षरधाम कॉलोनी में सार्वजनिक कार्यक्रम हुआ।  झंडा वंदन हुआ।

इस कार्यक्रम में मण्डला क्षैत्रीय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी, राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, नैनपुर सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी बहन, निवास सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी शिवकुमारी बहन एवं नैनपुर क्षैत्र के साथ आसपास गांव के ब्रह्माकुमार भाई बहनों सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी ने सभी को शिवजयंती की शुभकामनाएं दीं।



इसके बाद सभी ने ब्रह्माभोजन किया। सभी इस कार्यक्रम से बहुत खुश हुए। सभी बहुत उमंग उत्साह इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

Previous Post Next Post
ad inner footer