जिला स्तरीय शिक्षक–पालक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का आयोजन

 जिला स्तरीय शिक्षक–पालक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का आयोजन



 फिंगेश्वर 

राज्य शासन के निर्देशानुसार तथा ज़िलाधीश भगवान सिंह उइके के मार्गदर्शन में, जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर एवं जिला मिशन समन्वयक शिवेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में समावेशी शिक्षा के अंतर्गत जिला स्तरीय शिक्षक–पालक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का आयोजन विकासखंड स्रोत कार्यालय, गरियाबंद में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मिशन समन्वयक शिवेश शुक्ला द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक शिवेश शुक्ला ने दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि समावेशी शिक्षा केवल एक शैक्षणिक व्यवस्था नहीं, बल्कि समान अवसर और सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने शिक्षकों एवं पालकों से सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया.प्रशिक्षण सत्र के दौरान ए.पी.सी मनोज केला द्वारा 21 प्रकार की दिव्यांगताओं की विस्तृत जानकारी दी गई।उन्होंने प्रत्येक दिव्यांगता की प्रकृति, उसकी पहचान तथा शैक्षिक आवश्यकताओं को सरल भाषा में समझाया। समावेशी शाखा के ए.पी.सी योगेश कुमार पटेल ने समावेशी शिक्षा की सार्थकता, वर्तमान शैक्षिक परिदृश्य में इसकी उपयोगिता तथा सरकार द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं पर प्रकाश डाला.ए.पी.सी विल्सन थॉमस ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में समावेशी शिक्षा से जुड़े प्रमुख प्रावधानों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को उसकी आवश्यकता और क्षमता के अनुसार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, जिससे कोई भी विद्यार्थी शिक्षा से वंचित न रहे।कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर्स एकता रात्रे, दिव्या गोस्वामी, तुलजा ध्रुव, दिलीप भारती एवं रेखराज चाहन्दे द्वारा समावेशी शिक्षा से संबंधित 21 प्रकार की दिव्यांगताओं का परिचय दिया गया। साथ ही पालकों और शिक्षकों में दिव्यांगता के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने, विद्यालयों में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सृजनात्मक, सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण निर्माण तथा व्यवहारिक शिक्षण विधियों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।इस प्रशिक्षण में जिले के सभी पांच विकासखंडों से पालक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों में नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार हुआ तथा उन्हें शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम में जिला कार्यालय से ए पी सी भूपेंद्र सोनी, प्रोग्रामर नदीम अहमद, एफ.एल.एन शाखा से टाकेश्वरी साहू, चंद्रहास साहू, देवेंद्र आसनी,ऑपरेटर सुरेखा साहू, सनत यादव, शैक्षिक समन्वयक प्रशांत डबली,अटेंडर ऐश्वर्या सिन्हा, रुद्रेश वैष्णव सहित सभी विकासखंडों के शिक्षक एवं पालकगण उपस्थित रहे।*

Previous Post Next Post
ad inner footer