मराठा समाज देश का गौरव-- अरुण साव उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन--- सामाजिक प्रगति में योगदान के लिए हेमा ढिघे सम्मानित हुईं

 मराठा समाज देश का गौरव-- अरुण साव उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन---

                  सामाजिक प्रगति में योगदान के लिए हेमा ढिघे सम्मानित हुईं


नवापारा -राजिम


रतनपुर स्थित श्री खंडोबा मंदिर में जिला मराठा समाज बिलासपुर  का 53वां श्री खंडोबा वार्षिकोत्सव मनाया  गया जिसमें नवापारा राजिम सहित अंचल के समस्त मराठा समाज ने भाग लिया llसमाज के बिलासपुर जिला अध्यक्ष शशांक चौहान ने बताया कि माघ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी के दिन वार्षिकोत्सव मनाया जाता है इस वर्ष 53 वां वार्षिकोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया। श्री खंडोबा मंदिर को रंग बिरंगी लाइटिंग से सुसज्जित किया गया  सुबह 9 बजे से गोंधल पुजा प्रारंभ हुई गोंधल पुजा कराने नागपुर से विश्वनाथ चौहान बत्तिसे जी उपस्थित हुए। समाज के युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन हुआ । 14 दम्पत्तियो ने गोंधल पुजा में बैठे, पूजा पूरी रात्रि तक हुई सुबह 5 बजे महाआरती कर पूजा सम्पन्न हुई। बिलासपुर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के वरिष्ठजनों एवं समाज के सहयोगियों का सम्मान किया गया। छत्तीसगढ़ से आए सभी मराठा बंधुओं के लिए भंडारा (भोजन) श्री बी आर मराठा  परिवार की ओर से करवाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  श्री अरुण साव (उपमुख्यमंत्री छ. ग. शासन) विशिष्ट अतिथि श्री राघोबा महाडिक जी (प्रदेश अध्यक्ष) श्रीमति सोभा बिबे, श्रीमती करुणा आहेर, राघवेंद्र भोसले, सुधाकर साळुंके, लवकुश कश्यप, बादल बाकरे ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाया। मराठा समाज देश का गौरव ---कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण ने अपने उद्बोधन में मराठा समाज को देश का गौरव बताया वीर शिवाजी एवं अन्य ऐतिहासिक मराठा वीरों को इस अवसर पर उन्होंने याद कियाl इस वार्षिक उत्सव पर खास बात यह रही जंगल धवलपुर जिला गरियाबंद मराठा समाज सहित सर्व समाज मैं नारी जन चेतना और उत्थान के लिए हमेशा सक्रिय रहने वाली श्रीमती हेमा ढिघे को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण साव उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया उनके इस सम्मान पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष राघोबा महाडिक सहित अन्य सामाजिक पदाधिकारीयो ने उन्हें बधाई दिया।  मंच संचालन लोकेश गायकवाड़ ने किया, समाज के बच्चों का सम्मान डॉ सुधाकर बिबे एवं रमा कदम जी के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि श्री अरुण साव जी को पेशवाई पगड़ी मातृशक्तियों एवं युवा सेना ने तलवार भेंट कर  उनका सम्मान किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के अध्यक्ष शशांक चौहान ,उपाध्यक्ष प्रणय बाकरे, कोषाध्यक्ष भगवंत राव शिंदे सह -सचिव जीवन भोसले ,  योगेश भोसले महिला मंडल की मातृशक्तियों एवं   युवा मराठा सेना के समस्त सदस्यों का विशेष सहयोग मिला।
 फोटोस---- मराठा समाज वार्षिक उत्सव बिलासपुर के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरुण साव उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं अन्य सामाजिक जनों का सम्मान एवं स्वागत ।।

Previous Post Next Post
ad inner footer