राजिम भक्तिन माता भोग भंडारा में सातवें दिन हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया

 राजिम भक्तिन माता भोग भंडारा में सातवें दिन हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया



 राजिम

राजिम कुंभ मेला 2026 के अवसर पर 1 फरवरी से 15 फरवरी तक राजिम भक्तिन माता भोग भंडारा का भव्य आयोजन किया गया है. जिसमें हजारों श्रद्धालु भक्तों ने श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ  प्रसाद ग्रहण किया. राजिम  भक्तिन माता भोग भंडारा के सातवें दिवस पर परिक्षेत्र साहू समाज चंपारण (नवागांव), परिक्षेत्र अभनपुर एवं परिक्षेत्र राजिम के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया.इस अवसर पर भोग भंडारे का शुभारंभ परिक्षेत्र साहू समाज चंपारण के अध्यक्ष गेंद लाल साहू, अभनपुर अध्यक्ष पवन गुरुपंच राजिम  अध्यक्ष प्रकाश साहू, राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू महामंत्री रामकुमार साहू, श्याम साहू,जीतेन्द्र साहू पूर्व जनपद अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष भोले साहू संगठन मंत्री पूरन लाल साहू, रामकुमार हिरवानी, कमला साहू, निर्मला साहू, भुवन लाल साहू,लीलाराम साहू,गणेशु साहू,यशवंत साहू सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने भक्तिन माता राजिम की पूजा अर्चना कर किया गया.आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सद्भावना, सेवा और समरसता की भावना को मजबूत करना है. इसी भावना के अनुरूप संगम तट के समीप सुविधायुक्त पंडाल में प्रतिदिन श्रद्धालुओं को सेवाभाव के साथ स्वादिष्ट एवं शुद्ध भोजन कराया जा रहा है. भोग भंडारे के सातवे दिवस पर दाल,चावल, आलू चना,कढ़ी की सब्जी परोसा गया. इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ.ओंकार साहू,तरुण साहू, भवानी शंकर साहू, हेमलाल साहू आलोक डॉक्टर चंद्रिका साहू,सुरेंद्र साहू भोजराम साहू,टेकचंद साहू, मानसिंह साहू,सुभाष शर्मा बी.आर सी.द्विज राम साहू, चेतन साहू रमाशंकर साहू सेवानिवृत्त शिक्षक नरेश साहू संकुल समन्वयक, नीरज ठाकुर कांग्रेस नेता,याजवेन्द्र ठाकुर,मधु नथानी समाज सेवी, विष्णु साहू, तरुण साहू,केजू राम साहू, गुलाब राम साहू,उपस्थित थे.*

Previous Post Next Post
ad inner footer