महिला मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन सेवा, संस्कार और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाया
गोबरा नवापारा नगर
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के जन्मदिन के पावन अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा के निर्देशानुसार नवापारा स्थित गायत्री मंदिर में सेवा, संस्कार और जनकल्याण को समर्पित कार्यक्रमों का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप यज्ञ से हुई, जिसके माध्यम से प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा मुख्यमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के तहत पीपल वृक्ष का वृक्षारोपण किया गया तथा क्षेत्र की गर्भवती माताओं के लिए गर्भसंस्कार का संकल्प लेकर स्वस्थ एवं संस्कारित समाज निर्माण का संदेश दिया गया। पूरे आयोजन में सामाजिक सरोकार और सेवा भावना का विशेष उत्साह देखने को मिला।
भाजपा प्रदेश सह-समन्वयक श्रीमती माधुरी साहू जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास और जनसेवा की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना हम सभी का संकल्प है।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती योगिता सिन्हा, श्रीमती तनु मिश्रा, जिला महामंत्री श्रीमती ओमकुमारी साहू, जिला मन की बात प्रमुख श्रीमती अनपूर्णा देवांगन जी,कार्यसमिति सदस्य श्रीमती साधना सौरज, मंडल अध्यक्ष श्रीमती धनमती साहू, मंडल महामंत्री श्रीमती हर्षा कंसारी सहित, श्रीमती वर्षा मिश्रा जनपद सदस्य, नवापारा के महिला पार्षदगण में श्रीमती पूजा कंसारी ,श्रीमती जीना निषाद ,श्रीमती निर्मला साहू, लोमेश्वरी साहू, पारागाँव उपसरपंच श्रीमती सुनीता सिँह के साथ श्रीमती पदमनी सोनी, महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने एक स्वर में मुख्यमंत्री जी के उज्ज्वल भविष्य और प्रदेश की निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

