केंद्रीय बजट सर्वस्पर्शी और भविष्य गढ़ने वाली -- चंद्रशेखर साहू
राजिम
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने इसे सर्वस्पर्शी और भविष्य गढ़ने वाली बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट मोदी जी के विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करने की दिशा में एक सुदृढ़ कदम है। भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने इस बजट में समाज के हर तबके,चाहे वह किसान हो, युवा हो, महिला हो या मध्यम वर्ग सभी के लिए प्रावधान किए हैं। उन्होंने मुख्य रूप से देश की युवा शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा। चंद्रशेखर साहू ने आगे कहा कि इस बजट से छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को इंफ्रास्ट्रक्चरमें बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि रक्षा बजट में की गई बढ़ोतरी और रेल गलियारों के विस्तार से कनेक्टिविटी बढ़ेगी जिसका सीधा लाभ स्थानीय व्यापार और पर्यटन को होगा। यह बजट अंत्योदय के संकल्प को सिद्ध करने वाला है। इसमें गरीब कल्याण से लेकर आधुनिक भारत की तकनीक तक, हर पहलू को शामिल किया गया है। यह सही मायने में एक आत्मनिर्भर और गौरवशाली भारत की नींव को मजबूत करने वाला बजट है।
