आरंग क्षेत्र मे अवैध रेत खनन/परिवहन पर प्रशासन की कार्यवाही तड़के रात छापेमारी में 4 चैन माउंटेन मशीने जब्त

आरंग क्षेत्र मे अवैध रेत खनन/परिवहन पर प्रशासन की  कार्यवाही तड़के रात छापेमारी में 4  चैन माउंटेन मशीने जब्त



लंबी शिकायतों के बाद खनिज विभाग की  कार्यवाही 




 आरंग

लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनज़र खनिज विभाग ने खनिज विभाग के उप संचालक राजेश मालवे के आदेश पर खनिज निरीक्षक भार्गव सहित खनिज विभाग की टीम ने तड़के रात्रि लगभग 3 बजे अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध बड़ी छापेमार कार्यवाही की।  आरंग के ग्राम चिखली रेत खदान से 2 एवं ग्राम कुरूद रेत खदान से 2 चैनमाउंटेन (पोकलेन) मशीनें जब्त की गईं।

मौके पर जांच में पाया गया कि स्वीकृत सीमा क्षेत्र के बाहर तथा प्रतिबंधित रात्रिकालीन समय में उत्खनन किया जा रहा था। प्रशासन ने कुल 4 मशीनों को जब्त कर सीलबंद किया तथा अवैध उत्खनन तत्काल प्रभाव से बंद कराया।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित पट्टेदारों एवं संलिप्त पक्षों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा खदानों का पुनः सीमांकन कराया जाएगा।

शिकायतों में उठे प्रमुख मुद्दे

पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं आम आदमी पार्टी के नेता परमानंद जांगड़े द्वारा की गई शिकायतों में रात्रिकालीन उत्खनन, स्वीकृत सीमा से बाहर खनन, अवैध वसूली एवं बिना रॉयल्टी रेत भंडारण जैसे गंभीर आरोप शामिल थे, जिनके आधार पर यह कार्रवाई की गई शिकायत भी सही पाई गई है। 


  खनिज विभाग के उप संचालक  राजेश मालवे ने कहा 

जिले में अवैध उत्खनन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई है।

रेत खदानों का पुनः सीमांकन कराया जाएगा तथा नियमित निरीक्षण के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। अवैध उत्खनन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति या संस्था को बख्शा नहीं जाएगा तथा सभी के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


शिकायतकर्ता परमानंद जांगड़े ने कहा 


खनिज विभाग  द्वारा की गईं कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि यह लगातार की गई कई शिकायतों पर प्रशासन की सकारात्मक पहल है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की, कि भविष्य में भी इसी प्रकार नियमों के अनुरूप निष्पक्ष कार्रवाई जारी रहे और अवैध उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाये।

Previous Post Next Post
ad inner footer