ब्रह्माकुमारीज़ सरकंडा, बिलासपुर के शिव वरदानी भवन में दो दिवसीय योग तपस्या कार्यक्रम संपन्न
बिलासपुर
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिव वरदानी भवन, सरकंडा, बिलासपुर में दो दिवसीय योग तपस्या कार्यक्रम संपन्न
मधुबन तपोभूमि , पांडव भवन, माउंट आबू, राजस्थान से पधारे युवा प्रभाग के मुख्यालय संयोजक ब्रह्माकुमार जीतू भाई जी के द्वारा कराई गई। भाई के आगमन होते ही केंद्र में उनका भव्य स्वागत किया गया।
क्षेत्रीय संचालिका ब्रह्माकुमारी रमा दीदी ने एवं सेवा केंद्र प्रभारी बीके मधु दीदी ने तिलक व गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। भाई जी ने विशेष करके जून मास जो की ब्रह्माकुमारीज की प्रथम प्रशासिका मातेश्वरी जगदंबा जी की विशेषताओं को बताते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दूसरो की कमजोरी को ना देखते हुए उनकी विशेषताओं को देखेगें तो वो विशेषताएं हमारे में भी आयेंगी। उन्होंने कहा की जो भी बातें हमें अपने पुरुषार्थ में रुकावट बनती है उन्हें पीछे छोड़कर हमें जिंदगी में आगे बढ़ना चाहिए। पांच दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत ब्रह्माकुमारी के युवा प्रभाग के कार्यक्रम रायपुर और धमतरी में भी सम्पन्न हुए। कार्यक्रम के अन्त में सभी को योग की गहन अनुभूति कराई गई एवं प्रसाद वितरण कराया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये ब्रह्माकुमारीज संस्था के तालापारा सेंटर से संबद्धित सेंटरों से समर्पित बहनों का विषेश योगदान रहा। तथा अन्य भाई बहनो ने इस कार्यक्रम का लाभ उठाया।


