मड़ई 2025 में भाग लेने के लिए कृषि महाविद्यालय गरियाबंद की सांस्कृतिक टीम रवाना

 मड़ई 2025 में भाग लेने के लिए कृषि महाविद्यालय गरियाबंद की सांस्कृतिक टीम रवाना



राजिम

 इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 26 से 29 दिसंबर, तक रायपुर में अंतर महाविद्यालयीन युवा महोत्सव मड़ई 2025 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें नृत्य, नाटक, गायन, वादन, साहित्यिक एवं ललित कला से संबंधित 20 से अधिक विधाओं में 31 महाविद्यालयों से आए हुए 900 प्रतिभागी इसमें भाग लेने वाले है |

 इसके लिए कृषि महाविद्यालय, गरियाबंद का 32 सदस्यीय सांस्कृतिक दल भी रायपुर के लिए रवाना हो चुका है जिसमें 25 प्रतिभागी छात्र-छात्राएं, 05 वादक एवं 02 दल प्रबंधक शामिल हैं l महाविद्यालय के सांस्कृतिक दल का प्रतिनिधित्व सांस्कृतिक प्रभारी, डॉ. सौरभ पद्मशाली (सहायक प्राध्यापक कीट विज्ञान) कर रहे हैं एवं डॉ. योगेश्वरी साहू (अतिथि शिक्षक, कृषि अर्थशास्त्र) महिला दल प्रबंधक के रूप में टीम के साथ हैं | 

महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. गिरिजेश कुमार शर्मा एवं अन्य सभी अधिकारी कर्मचारियों  ने दल के सभी सदस्यों को इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी l

Previous Post Next Post
ad inner footer