राजिम कृषि उपज मंडी में किसान की हार्ट अटैक से मौत, मंडी परिसर में मचा हड़कंप

 राजिम कृषि उपज मंडी में किसान की हार्ट अटैक से मौत, मंडी परिसर में मचा हड़कंप



राजिम 

राजिम कृषि उपज मंडी में आज दोपहर एक दुखद घटना सामने आई। ग्राम कोमा निवासी राजाराम साहू लगभग 55 वर्ष आयु के एक किसान की मंडी प्रांगण में ही अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया गया कि किसान अपने घर से मंडी में चल रहे धान के रेट की जानकारी लेने आया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंडी परिसर में मौजूद रहते हुए किसान को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद वह वहीं गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों एवं मंडी कर्मचारियों ने तत्काल उसे संभालने का प्रयास किया और घटना की सूचना मंडी सचिव को दी गई। मंडी सचिव द्वारा तुरंत पुलिस को अवगत कराया गया।

किसान को आनन-फानन में उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मंडी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और व्यापारियों व किसानों में शोक की लहर दौड़ गई।

Previous Post Next Post
ad inner footer