सरस्वती शिशु मंदिर फिंगेश्वर में महान गणितज्ञ रामानुजन जयंती उत्साहपूर्वक संपन्न

 सरस्वती शिशु मंदिर फिंगेश्वर में महान गणितज्ञ रामानुजन जयंती उत्साहपूर्वक संपन्न



छात्रों ने गणितीय मॉडल, चार्ट, रंगोली व चित्रकला से किया प्रतिभा का प्रदर्शन


अंकुर पहाड़िया /फिंगेश्वर

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, फिंगेश्वर में महान गणितज्ञ रामानुजन जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आचार्य ओमप्रकाश निषाद, अध्यक्षता ममता ठाकुर तथा विशेष अतिथि चित्रगुप्त आचार्य रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ रामानुजन के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन, पुष्पहार अर्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा गणितीय मॉडल, चार्ट, रंगोली, रामानुजन की चित्रकला प्रदर्शनी तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।


कार्यक्रम प्रभारी महेश सिन्हा आचार्य ने रामानुजन के जीवन, संघर्ष और गणित के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद रामानुजन ने अपनी विलक्षण प्रतिभा से विश्वभर में भारत का नाम रोशन किया।


इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य दीपक शुक्ला, अध्यक्ष अरेंद्र पहाड़िया, व्यवस्थापक उत्तम सिंह राजवंशी सहित विद्यालय के समस्त दीदी एवं आचार्यगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन नरेंद्र साहू आचार्य ने किया।

Previous Post Next Post
ad inner footer