अभिव्यक्ति कौशल को निखारने, गीत, कविता, नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन

 अभिव्यक्ति कौशल को निखारने, गीत, कविता, नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन 



आरंग

  शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में बच्चों की अभिव्यक्ति कौशल निखारने गीत, कविता,भाषण, नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए गीत, कविता, भाषण, नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए।इस मौके पर गीत कविता के साथ साथ बच्चों ने नाचा विधा से संबंधित नुक्कड़ नाटक की शानदार प्रस्तुति दी।जो बच्चों के लिए बड़ा ही आकर्षण का केंद्र रहा।इस मौके पर ग्राम के सरपंच देवशरण धीवर और उपसरपंच रवि बंजारे पहुंचकर बच्चों का उत्साह देख काफी प्रभावित हुए।उन्होंने कहा इस प्रकार के गतिविधियों से बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को अवसर मिलता है।पढ़ाई के साथ-साथ बच्चे अन्य विधाओं से भी अवगत होते हैं।वहीं शिक्षकों का कहना है बच्चों में झिझक दूर करने का अभिव्यक्ति कौशल एक बहुत ही अच्छा माध्यम है।ऐसे आयोजनों से बच्चे को अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है।

वही वरिष्ठ शिक्षक महेन्द्र पटेल ने भी छत्तीसगढ़ी गीत गाकर बच्चों को  गीत, कविता, भाषण प्रस्तुति के लिए प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर संस्था प्रमुख के के परमाल, वरिष्ठ शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल, सूर्यकांत चन्द्राकार, डीलेश्वर साहू, शिक्षिका संगीता पाटले सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों की उपस्थिति रही।

Previous Post Next Post
ad inner footer