फिंगेश्वर थाना प्रभारी गौतम गावड़े एवं आरक्षक राहुल तिवारी उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए 26 जनवरी को किए जाऐंगे पुरस्कृत-सम्मानित
फिंगेश्वरः-
26 जनवरी को जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय कार्यक्रम में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य संपादित करने के लिए नगर के पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक गौतम गावड़े एवं आरक्षक क्र. 330 राहुल तिवारी का चयन हुआ है। इन्हें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जावेगा। प्राप्त विस्तृत जानकारी अनुसार थाना प्रभारी गौतमचंद गावड़े को उत्कृष्ट विवेचना कर आरोपियों को सजा दिलाने एवं राहुल तिवारी को एनडीपीएस एक्ट के कुल 08 आरोपियों को पकड़ने में सराहनीय भूमिका के लिए गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल पुरस्कृत एवं सम्मानित करेंगे। श्री गावड़े एवं श्री तिवारी को मिले सम्मान के लिए व्यापारी संघ, पत्रकार संघ, नगर के गणमान्य नागरिकों, राजनैतिक दल के सदस्यों, महिला संगठनों, युवाओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
