ग्राम सड़कड़ा में भक्त गुहा निषाद जयंती एवं मड़ाई-मेला का आयोजन आज 25 जनवरी को
फिंगेश्वरः
-विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम सड़कड़ा में आज रविवार 25 जनवरी को राजिम विधायक रोहित साहू के मुख्य आतिथ्य एवं जिला पंचायत सभापति श्रीमती नंदनी कोमल ढीढी की अध्यक्षता में भक्त गुहा निषाद जयंती के साथ भव्य छ.ग. मड़ाई-मेला महोत्सव का शानदार आयोजन किया गया है। ग्रामवासियों एवं निषाद समाज द्वारा आयोजित आज के कार्यक्रम में सतीश यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर, श्रीमती माधुरी देवनाथ धु्रव जनपद सदस्य, जगदीश यादव पूर्व नगर पंचायत फिंगेश्वर अध्यक्ष, मोतीराम निषाद जिलाध्यक्ष निषाद समाज, राजू साहू अध्यक्ष जनभागीदारी समिति महाविद्यालय फिंगेश्वर, मनीष हरित पूर्व भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, नीरज शर्मा सदस्य जनभागीदारी समिति महाविद्यालय फिंगेश्वर एवं सामाजिक वरिष्ठ कार्यकर्ता विश्राम निषाद विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। ग्रामवासियों एवं निषाद समाज सड़कड़ा ने ग्रामीणों, आमंत्रित जनों क्षेत्रीयजनों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
