त्रुटिपूर्ण रकबा संशोधन के लिए 7 जनवरी तक का समय निर्धारित
फिंगेश्वरः-
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष फिंगेश्वर निवासी मनीष हरित ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत किसानों को धान बेचने में परेशानी न हो, इसे दृष्टिगत रखते हुए कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग छ.ग. शासन के सचिव द्वारा पत्र जारी कर एग्रीस्टैक फार्मर आईडी जनरेटेड किसानों का धान विक्रय हेतु त्रुटिपूर्ण रकबा संशोधन एवं पीव्ही सत्यापन, त्रुटिपूर्ण फसल प्रविष्टि सुधार का विकल्प आगामी 07 जनवरी तक खुला रहने की जानकारी दी गई है। श्री हरित ने कहा कि जिला खाद्य अधिकारी ने बताया है कि सचिव कृषि विभाग के आदेशानुसार सभी किसान जो एग्रीस्टैक फार्मर आईडी में पंजीकृत है, उनके त्रुटिपूर्ण रकबा संशोधन, पीव्ही सत्यापन, त्रुटिपूर्ण फसल प्रविष्टि का विकल्प आगामी 07 जनवरी तक सोसायटी एवं लैम्पस माड्यूल खुला रहेगा। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष हरित ने अंचल के किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा में सुधार की कार्यवाही पूर्ण करा लें, ताकि अपने पंजीकृत रकबा का त्रुटि सुधार कराकर अपने धान का विक्रय कर सके।
