बीमा जागरूकता अभियान में मिला भरोसे का संबल कोसमखुंटा में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस द्वारा 7.34 लाख का त्वरित मृत्यु बीमा भुगतान

 बीमा जागरूकता अभियान में मिला भरोसे का संबल



कोसमखुंटा में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस द्वारा 7.34 लाख का त्वरित मृत्यु बीमा भुगतान



फिंगेश्वर

 विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोसमखुंटा (जामगांव) में सरपंच जाकिर खान के नेतृत्व में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस शाखा द्वारा बीमा जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के ब्रांच मैनेजर योगेश अग्निहोत्री एवं बीमा अभिकर्ता दौलेश पटेल की उपस्थिति में ग्रामीणों को बीमा के महत्व और लाभों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर ग्राम के दिवंगत नागरिक विनोद पटेल के मृत्यु बीमा क्लेम का भुगतान उनकी पत्नी चंपा पटेल को चेक के माध्यम से किया गया। कुल 7 लाख 34 हजार 860 रुपये की राशि उनके खाते में जमा की गई। ब्रांच मैनेजर श्री अग्निहोत्री ने बताया कि एक पॉलिसी में मात्र एक वर्ष की किस्त जमा होने के बावजूद क्लेम पात्रता के अनुसार भुगतान किया गया, जो बीमा की विश्वसनीयता को दशार्ता है। साथ ही बच्चों के नाम ली गई योजना के अंतर्गत बालिका के 18 वर्ष पूर्ण करने पर लगभग ढाई लाख रुपये चार किस्तों में भुगतान किया जाएगा।

श्री अग्निहोत्री ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन अनिश्चित है, सांस कब थम जाए इसकी कोई गारंटी नहीं, लेकिन बीमा द्वारा परिवार की आर्थिक सुरक्षा की शत-प्रतिशत गारंटी मिलती है। उन्होंने यह भी बताया कि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस द्वारा क्लेम का भुगतान मात्र दो माह आठ दिन में कर दिया गया, जो त्वरित सेवा का उदाहरण है। वर्तमान में ‘हर घर बीमा योजना’ संचालित है, जिसका लक्ष्य वर्ष 2047 तक घर-घर बीमा पहुंचाना है।

जागरूकता कार्यक्रम में प्यारे विश्वकर्मा, ऐतराम पटेल, रामप्रसाद पटेल, सचिन पटेल, रूपराम पटेल, बाबूलाल सिन्हा, देवनारायण सिन्हा, उल्लास साहू, डोमन दीवान, सुरेश सेन, संतराम सेन, राधे ध्रुव, नूतन सेन, धनेश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post
ad inner footer