ग्राम छुईहा में आज पारंपरिक मड़ाई मेला, रात्रिकालीन नाचा कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र
फिंगेश्वरः-
ग्राम छुईहा में जय श्रीराम युवा मड़ाई समिति, ग्राम छुईहा के तत्वावधान में इस वर्ष भी ग्रामवासियों के सहयोग एवं मार्गदर्शन से आगामी 4 जनवरी को पारंपरिक वार्षिक उत्सव मड़ाई मेला हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम के समस्त देवी-देवताओं की विधिवत एवं विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। मड़ाई मेला के दौरान दर्शकों के मनोरंजन हेतु रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें सुरुज की किरण छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी, धमधी टोला, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आयोजन समिति के सदस्य सक्रिय रूप से तैयारी में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष भारत धु्रव, कोषाध्यक्ष मधेश्वर धु्रव तथा सचिव होरी लाल यादव के नेतृत्व में समस्त ग्रामवासी आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मड़ाई मेला को सफल बनाने की अपील की है।
