ऋतु परिहार के नेतृत्व में महिला बाल विकास मंत्री से सौजन्य भेंट, नववर्ष व छेरछेरा की दी शुभकामनाएं

 ऋतु परिहार के नेतृत्व में महिला बाल विकास मंत्री से सौजन्य भेंट, नववर्ष व छेरछेरा की दी शुभकामनाएं



आरंग(लखौली)


पर्यवेक्षक संघ की प्रदेशाध्यक्ष व मंदिरहसौद परियोजना के अंतर्गत भानसोज सेक्टर के प्रभारी श्रीमती ऋतु परिहार  के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े से सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री महोदया को नववर्ष एवं छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति के प्रमुख पर्व छेरछेरा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस भेंट के अवसरपर महिलास शक्तिकरण, बाल कल्याण एवं सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई। श्रीमती ऋतु परिहार ने संगठन की गतिविधियों, जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों तथा महिला-बाल हित से जुड़े मुद्दों की जानकारी मंत्री महोदया को दी।मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने सभी पदाधिकारियों को नववर्ष व छेरछेरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने पर्यवेक्षक संघ सहित सामाजिक संगठनों की भूमिका की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग और सहभागिता बनाए रखने की बात कही।इस अवसर पर पर्यवेक्षक संघ की सह सचिव आशा पात्रे सुरेंद्र बंजारे पार्बती वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस सौजन्य भेंट को संगठनात्मक मजबूती, सकारात्मक संवाद एवं आपसी समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Previous Post Next Post
ad inner footer