श्रीराम जन्मोत्सव व बाल लीलाओं का हुआ भावपूर्ण वर्णन
आरंग
ग्राम पलौद में चल रही श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा व्यास बलराम महाराज ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव एवं बाल लीलाओं का संक्षिप्त व भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि प्रभु श्रीराम के अवतरण से अयोध्या सहित समूची धरती आनंदित हो उठी और देवताओं ने पुष्पवर्षा की।बलराम महाराज ने श्रीराम की बाल लीलाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रभु बचपन से ही सरल, विनम्र और करुणामय थे।
माता कौशल्या की गोद में खेलते श्रीराम और भाइयों के साथ की लीलाओं ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा व्यास ने आगे कहा कि श्रीराम की बाल लीलाएं संस्कार, मर्यादा और कर्तव्य का संदेश देती हैं, जिन्हें अपनाना ही सच्ची भक्ति है।

