*राजिम कुम्भ मे जनपद पंचायत मगरलोड के साथ सौतेला व्यवहार -जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र साहू*
राजिम /मगरलोड
राजिम कुम्भ तीन नदियों महानदी पैरी सोंडूर का संगम ही नहीं अपितु तीन जिलों को भी जोड़ता है जिसमे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर धमतरी और गरियाबंद राजिम गरियाबंद जिला अंतर्गत आता है जिसे त्रिवेणी संगम राजिम के नाम से जाना जाता है जिसमे राजीव लोचन भगवान विराजमान है
वही धमतरी जिले का मगरलोड ब्लॉक अंतर्गत लोमस ऋषि आश्रम और कुलेश्वर महादेव विराजमान है लोमस ऋषि आश्रम मे साधु संतो का अखाडा लगता है जो की राजिम कुम्भ कल्प का अहम. हिस्सा है
राजिम कुम्भ मेला मे जनपद पंचायत मगरलोड के सभी विभागो के अधिकारियो कर्मचारियों का ड्यूटी लगाया भी जाता है उसके बावजूद मगरलोड जनपद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ गरियाबंद जिला प्रशासन सौतेला व्यवहार किया है जिसके विरोध मे 31जनवरी को लोमस ऋषि आश्रम मे सुबह 11 बजे उग्र धरना प्रदर्शन के किया।
जनपद पंचायत मगरलोड अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने सभी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि राजिम कल्प कुंभ मेला जैसे पावन और ऐतिहासिक आयोजन में जनपद पंचायत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो की किसी भी कार्यक्रम में सहभागिता न होना, तथा मेले में छोटे-छोटे व्यवसायियों, पान ठेला-, दुकानदारों से अनुचित शुल्क वसूली किए जाने के विरोध में
उग्र धारणा-प्रदर्शन आयोजित किया गया है। यह प्रदर्शन जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा स्थानीय छोटे व्यापारियों के साथ अन्याय जनभावनाओं की अनदेखी के विरुद्ध किया गया। अतः क्षेत्र के सभी
जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, छोटे व्यापारी, युवा साथी एवं आम नागरिको को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहे।
*इस अवसर पर मगरलोड़ जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री वीरेन्द साहू जी, जनपद उपाध्यक्ष खिलेश साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री श्याम साहू जी, जिला सहकारिता सभापति मीना डेमू साहू, जनपद कृषि सभापति राजेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष होरी लाल साहू, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेश साहू, जिला महामंत्री भाजयुमो चेतन साहू, जनपद सदस्य तिलोत्मा प्रेमा साहू, अनीता देशमुख, विनीता संत शरण, कृष्ण ध्रुव, सोसाइटी अध्यक्ष गण शत्रुघ्न साहू, हेमंत साहू, सन्तोष सोनी, डागेश्वर सोनकर, सरपंच गण केवरा अवध साहू, खेमू साहू, देव चरण साहू, जीवन यादव, ईश्वरी काशी साहू, हेम लाल साहू चंद्रहास साहू, नूतन धृतलहरे, तोषण साहू, भूषण यादव उपसरपंच, शुभम् शर्मा, डोमेंद्र सिन्हा, पन्ना साहू, लाला साहू , शिव कुमार साहू,राकेश साहू, यशवंत साहू, घासू साहू, चुम्मन साहू, नीलकंठ जांगडे, सेवक राम बांधे, अर्जुन निषाद, बाबू लाल साहू, कृष्ण साहू एवं गरियाबंद जिला एस डी एम, ओ एस डी पी, तहसीलदार, टी आई भारी संख्या में नागरिक गण मौजूद रहे।*


