कथावाचक युवराज पांडे की कथा में पुख्ता सुरक्षा की मांग

 कथावाचक युवराज पांडे की कथा में पुख्ता सुरक्षा की मांग



आरंग(लखौली)


छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय युवा कथावाचक पंडित युवराज पांडे की शिव महापुराण कथा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दी गई टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रायपुर के समीप खिलोरा क्षेत्र में चल रही कथा में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, लेकिन सुरक्षा कर्मियों की कमी से अव्यवस्था की स्थिति बनी रही।कथा के मंच से पंडित युवराज पांडे ने कहा कि पर्याप्त सुरक्षा न होने के कारण चोरी की घटनाएं हो रही हैं और श्रद्धालु असहज महसूस कर रहे हैं। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में छत्तीसगढ़िया होने की बात भी कही, जिसे लेकर व्यापक चर्चा शुरू हो गई है।मामले पर जनपद सदस्य आरंग श्रीमती कृष्णा महेश साहू ने कहा कि यह केवल कथावाचक की नाराजगी नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे बड़े धार्मिक आयोजनों में पुलिस बल बढ़ाया जाए और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाए, ताकि कथा शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

Previous Post Next Post
ad inner footer