खमतराई में ज्ञान गंगा का आयोजन
आरंग,,
जय तुलसी मां संगठन व समस्त ग्राम वासियों के संयुक्त तत्वाधान में पावन ग्राम खमतराई में सप्त दिवसीय ज्ञान गंगा का आयोजन किया गया जिसमें पं सत्यम महाराज आरंग द्वारा कथा वाचन किया जा रहा है 17 जनवरी शनिवार को प्रहलाद चरित्र का श्रवण कराते हुए कहा कि भगवान सदैव अपनी भक्त की रक्षा करते हैं जब जब धर्म की हानि होती है तो भगवान धर्म की रक्षा हेतु अवतार धारण करते हैं कथा श्रवण करने हेतु बड़ी संख्या में श्रोताओं की उपस्थिति रही कथा गंगा का अनवरत प्रवाह 22 जनवरी तक होगा आयोजन समिति ने भक्तजनो से भागवत यज्ञ को सफल बनाने का आग्रह किया है
