अमसेना स्कूल के छात्राओं ने पंथी नृत्य में राजा मोरजध्वज आरंग महोत्सव में शानदार आकर्षक दिए प्रस्तुति

 अमसेना स्कूल के छात्राओं ने पंथी नृत्य में राजा मोरजध्वज आरंग महोत्सव  में शानदार आकर्षक दिए प्रस्तुति 



आरंग

*अमसेना स्कूल के छात्राओं ने पंथी नृत्य में राजा मोरजध्वज आरंग महोत्सव  में अपनी शानदार आकर्षक प्रस्तुति का प्रदर्शन किया* 

 त्याग भक्ति और दानशीलता की पराकाष्ठा और भगवान श्री कृष्ण के प्रति अपनी अटूट निष्ठा और उदारता और दूसरों की मदद व एक न्याय प्रिय शासक के रूप में याद किए जाने वाले राजा मोरध्वज जी की नगरी आरंग में  "राजा मोरजध्वज आरंग महोत्सव 2026" का भव्य आयोजन इनडोर स्टेडियम आरंग में किया गया। जिसमें गुरु घासीदास जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमसेना ,विकासखंड आरंग जिला रायपुर के छात्राओं ने गुरु खुशवंत साहेब जी कौशल विकास तकनीकी शिक्षा ,रोजगार व अनुसूचित जाति विकास मंत्री के समक्ष  भव्य व आकर्षक  पंथी नृत्य प्रस्तुत किया गया जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हुए खूब वाहवाही व तालियां बटोरी तथा वहीं गुरु खुशवंत साहेब ने सभी छात्राओं को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। तथा मंच में छात्राओं को आकर्षक प्रस्तुति के लिए  डॉ. संदीप जैन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आरंग व जनप्रतिनिधियों के करकमलों द्वारा मोमेंटो  भेंटकर सम्मानित किया गया। बता दे कि छात्र छात्राओं के पंथी नृत्य का दिशा निर्देश संस्था के प्राचार्य डॉ दिलीप झा के द्वारा तथा भोजराम मनहरे,द्वारिका कुर्रे के निर्देशन में तैयार किया गया था। इस अवसर पर दिनेश शर्मा विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरंग, डॉ दिलीप झा प्राचार्य,राजकुमार ओगरे अध्यक्ष शाला विकास प्रबंधन समिति ,तिरिथ राम बांधे संकुल समन्वयक अमसेना,भोजराम मनहरे व्यायाम शिक्षक,द्वारिका कुर्रे,श्रीमती कंचन ठाकुर,सुश्री दीपा दुबे विशेष रूप से उपस्थित थे।

Previous Post Next Post
ad inner footer