राष्ट्रीय आई टी सेल प्रभारी विवेक शर्मा ने दिल्ली तक पहुंचाई कर्मचारियों की मांग
राजिम
राष्ट्रीय आई टी सेल प्रभारी कर्मचारी संगठन ने नववर्ष पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई दी व अपने संगठन व कर्मचारियों की मांग उन तक पहुंचाई।
दिल्ली प्रवास के अवसर पर छग मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय व केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू जी को ब्रह्माकुमारीज द्वारा दिए जाने वाले ईश्वरीय ज्ञान पर चर्चा कर ईश्वरीय सौगात भेट किये व मिलकर कर्मचारियों एवं शिक्षकों की मांगो को प्रमुखता से रखा एवं नववर्ष की शुभकामना दी ।इस अवसर पर पुरानी पेंशन बहाली संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं शालेय शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र दुबे जी भी उपस्थित थे। मुख्य मांगो में प्रथम नियुक्ति से पेंशन की मांग, टी ई टी की अनिवार्यता समाप्त करने एवं कर्मचारी हितों में अन्य मांगो को रखा गया।

