मेघावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने किया आयोजन
आरंग(लखौली)
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में नगर पंचायत कुसमूंद स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में एक प्रेरणादायक मेघावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम में कक्षा 1 से 8 तक प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बच्चों को छत्तीसगढ़ महतारी का छाया चित्र, कोस्टाहा (पगड़ी/टोपी) और गमछा भेंट कर प्रोत्साहित किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि जगाना, उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना और स्थानीय स्तर पर शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना था।सम्मान समारोह में नगर पार्षद ग्रामवासी, सम्मानित शिक्षकगण और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने मेधावी छात्र-छात्राओं की मेहनत की सराहना की, उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और शिक्षा को समाज की प्रगति का मजबूत आधार बताया।छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने घोषणा की कि भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित किया जाएगा, ताकि छत्तीसगढ़ के युवा पीढ़ी मजबूत और आत्मविश्वासी बने।
