फिंगेश्वर विकासखंड के वन आंचल ग्राम बंनगवा में सम्मान समारोह, राजिम विधायक रोहित साहू होंगे शामिल
फिंगेश्वर
विकासखंड अंतर्गत वन आंचल ग्राम बंनगवा में आयोजित सम्मान समारोह में राजिम विधायक रोहित साहू के पहुंचने की सूचना है। इस अवसर पर ग्रामवासियों द्वारा विधायक का आत्मीय स्वागत किया जाएगा।
सम्मान समारोह का आयोजन क्षेत्र में विकास कार्यों, सामाजिक योगदान और जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए किया जा रहा है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहेंगे।
विधायक रोहित साहू समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे तथा शासन की योजनाओं की जानकारी देंगे। आयोजन को लेकर ग्राम बंनगवा में उत्साह का माहौल है और कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
