*कलेक्टर ने गिरवर यादव व्याख्याता परसदाकला फिंगेश्वर को किया सम्मानित
फिंगेश्वर:--
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय गरियाबंद में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसदाकला विकासखंड फिंगेश्वर में कार्यरत व्याख्याता श्री गिरवर यादव को कलेक्टर बी एस उईके के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गिरवर यादव व्याख्याता जो की रसायन शास्त्र के अध्यापन के साथ-साथ एच डब्लू बी स्काउट मास्टर है ,और अपने विद्यालय में सक्रिय स्काऊटर के रूप में दल संचालन करते हैं एवं अपने विद्यालय की स्काऊट छात्रों को प्रतिवर्ष राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित करवाने में अहम भूमिका निभाते हैं, विभिन्न हाईक एवं शिविरों में प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित कराते हैं ,उक्त राज्यपाल पुरस्कृत स्काउट को बोर्ड परीक्षा में 10 अंक बोनस से लाभान्वित कराने में अहम भूमिका रहती है,इसके अतिरिक्त विद्यालय में शारीरिक व्यायाम,योगा, स्वच्छता एवं गार्डनिंग के क्षेत्र में विशेष कार्य करते रहते हैं। इस सत्र उन्नीसवीं नेशनल स्काउट जंबूरी लखनऊ उत्तरप्रदेश एवं प्रथम रोवर रेंजर नेशनल जंबूरी दूधली बालोद छत्तीसगढ़ में जिला के स्काउट दल प्रभारी का दायित्व निभाकर जिला को नेशनल जंबूरी में उत्कृष्ट स्थान प्रदान कराने मे विशेष योगदान रहा है, इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री बी एस उईके के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर, जिला मिशन समन्वयक शिवेश शुक्ला जिला सांख्यिकी अधिकारी श्याम चंद्राकर, जिला सचिव रोमन लाल साहू जिला संगठन आयुक्त स्काउट आशीष साहू, संगठन आयुक्त गाइड सीमा साहू संस्था प्राचार्य नारायण सिंह ठाकुर पूरन लाल साहू व्याख्याता बिजली,जन भागीदारी अध्यक्ष बालिक राम साहू सरपंच गणेश राम साहू, विधायक प्रतिनिधि रवि साहू पूर्व जनपद सदस्य नेमीचंद देवांगन व्याख्याता एम दास, ए कश्यप, ए अंसारी,एच देवांगन, वाय के साहू, समन्वयक टोकेश साहू, संगीता साहू, जनपद सदस्य नंदू राम यादव, शिक्षक संतराम यादव, शिक्षिका दिव्यारानी यादव ,वेद प्रकाश यादव साकेत यादव, तेज प्रकाश यादव, मानसी यादव जीविधा यादव रोशनी यादव श्रुति यादव ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।*
