ब्रह्माकुमारीज जांजगीर मे 90 वी शिव जयंती मनाई गईं
जांजगीर
ब्रह्माकुमारीज जांजगीर मे 90 वी शिव जयंती मनाई गईं। जो माउन्ट आबू से आये ब्रह्माकुमार मुन्ना भाई, बीके रेणु दीदी व संस्था से जुड़े व आस पास के लोगो की उपस्थिति मे शिव ध्वजारोहन किया गया ततपश्चात ब्रह्माकुमारीज जांजगीर सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी रेणु बहन, ने बुराइयों को छोड़ने कि प्रतिज्ञा कराया व शिव ध्वजारोहन पश्चात केक कटिंग व दीप प्रज्वलित किया गया।
कार्यक्रम मे ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय माउन्ट आबू से आये बीके मुन्ना भाई
द्वारा शिव संदेश सुनाया व अपने जीवन के अनुभव सुनाये साथ ही सभी को परमात्मा से मिलन पर विशेष क्लास कराया गया।
उक्त कार्यक्रम मे मैनेजर बीके महेंद्र भाई, बीके मंजू बहन, बीके प्रीति बहन मधु बहन व संस्था से जुड़े भाई बहनो की उपस्थिति रही।
