राजिम कुंभ कल्प मेला: सांस्कृतिक मंच सूना, कलाकारों की कमी से फीका पड़ा आयोजन

 राजिम कुंभ कल्प मेला: सांस्कृतिक मंच सूना, कलाकारों की कमी से फीका पड़ा आयोजन



राजिम

 राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 में इस बार सांस्कृतिक मंच पर छत्तीसगढ़ के नामी कलाकारों की प्रस्तुतियां न होने से दर्शकों की संख्या नगण्य बनी हुई है। स्थिति यह है कि अधिकांश समय पूरा दर्शक दीर्घा खाली पड़ा रहता है। अब तक पूरे कार्यक्रमों की सूची भी सार्वजनिक नहीं किए जाने से लोगों में उत्सुकता नहीं बन पा रही है।

नगरवासियों का कहना है कि जब अच्छे और आकर्षक कार्यक्रम नहीं होंगे तो लोग मेला क्षेत्र तक आने की प्रेरणा ही नहीं महसूस करेंगे। इस बार मेला शहर से काफी दूरी पर लगाया गया है, मेला क्षेत्र भी पहले की तुलना में बहुत बड़ा हो गया है। ऐसे में लोगों को आने-जाने में ज्यादा समय और ऊर्जा लग रही है।

लोगों का कहना है कि मेला घूमकर थक जाने के बाद वे सांस्कृतिक मंच पर बैठकर मनोरंजन के जरिए अपनी थकान मिटाने की उम्मीद करते हैं, लेकिन मंच पर चल रहे फीके आयोजनों के कारण उन्हें निराशा हाथ लग रही है।

नगर के प्रबुद्धजनों और व्यापारियों का मानना है कि यदि छत्तीसगढ़ के नामी लोक कलाकारों, सांस्कृतिक दलों और प्रसिद्ध गायकों की प्रस्तुतियां होतीं और कार्यक्रमों की पूरी सूची समय रहते जारी की जाती, तो मेले की रौनक जरूर बढ़ती।

अब जरूरत इस बात की है कि मेला प्रशासन और आयोजन समिति जल्द से जल्द आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की घोषणा करे, ताकि दर्शकों की उपस्थिति बढ़े और राजिम कुंभ कल्प मेले की खोई हुई चमक फिर से लौट सके।

Previous Post Next Post
ad inner footer