ग्राम बोरिद में पांच दिवसीय श्री रामचरित मानस महायज्ञ आज से
फिंगेश्वरः
समीपस्थ ग्राम बोरिद में आज मंगलवार 3 फरवरी से 5 दिवसीय श्री रामचरित मानस महायज्ञ का शुभारंभ हो रहा है। इस अवसर पर 4 फरवरी बुधवार को ग्राम में बनाए गए भगवान नंदी का लोकार्पण, पानी टेंकर का शुभारंभ एवं प्रतिभा सम्मान का कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम में छ.ग. सरकार के पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक रोहित साहू होंगे। ग्रामीणों ने मानस महायज्ञ एवं लोकर्पण समारोह में अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति की अपील की है।
Tags
फिंगेश्वर
