भगवताचार्य युवराज पांडे ने व्यास गद्दी में विधायक मोतीलाल साहू का किया गया सम्मान
नवापारा-राजिम
ग्राम निमोरा में आयोजित चंडी महायज्ञ एवं श्री श्रीमददेवी भागवत आयोजन के दौरान भगवताचार्य युवराज पांडे ने व्यास गद्दी में रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू,समाज के वरिष्ठ मेहतरू राम साहू,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष चंद्रहास साहू,राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू,वरिष्ठ पत्रकार श्यामकिशोर शर्मा,प्रकाश वर्मा,समाजसेवी रविशंकर साहू एवं चेरिया के समाजसेवी राजू शर्मा का सम्मान प्रतिक चिन्ह भेंटकर किया।
मालूम हो कि श्रीमद् देवी भागवत कथा एवं चंडी यज्ञ का आयोजन ग्राम के सम्मानित नागरिक डीसी प्रसाद साहू ,प्रेमवती साहू ,गुलाबचंद साहू ,तुलेश साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ अभनपुर योगेश साहू अनुज राम नंदकुमार साहू दिलीप साहू एवं साहू परिवार द्वारा आयोजित किया गया है जहां बड़ी संख्या में मातृशक्तियां और आसपास के लोग शामिल हो रहे है।


