रेड क्रॉस राज्य प्रबंध समिति के बैठक में जिला गरियाबंद से रोमन साहू सम्मिलित हुए
राजिम --
इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी राज्य शाखा छत्तीसगढ़ के प्रबंध समिति की प्रथम बैठक चेयरमेन श्री तोमन साहू की अध्यक्षता में रेडक्रॉस भवन रायपुर में संपन्न हुआ बैठक का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ तत्पश्चात राज्य शाखा रेडक्रॉस राज्य प्रबंधन समिति के चेयरमेन तोमन साहू द्वारा बैठक के उद्देश्य एवं सामान्य जानकारी प्रदान करते हुए छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस की गतिविधियों के माध्यम से महाविद्यालयों में यूथ रेडक्रॉस एवं हाई स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूलों में जूनियर रेडक्रॉस के वॉलिंटियरों को प्रशिक्षित कर समाज सेवा से जोड़ने की बात कही गई बैठक में एजेंडा वर चर्चा राज्य शाखा के महासचिव डॉक्टर रूपल पुरोहित द्वारा किया गया जिसमें महत्वपूर्ण बिंदु के रूप में राज्य प्रबंध समिति के अंतर्गत विभिन्न उप समिति के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई उप समिति के उपसभापति एवं सदस्यों के चयन का अधिकार चेयरमेन को होता है सभी उप समिति के उपसभापति एवं सदस्यों का चयन चेयरमेन द्वारा किया जाएगा नवनिर्मित ब्लड बैंक भवन के शुभारंभ एवं उपयोग के संबंध में चर्चा की गई सभी जिलों में यूथ रेडक्रॉस एवं जूनियर रेडक्रॉस की गतिविधियों कलेक्टर एवं सचिव जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा सुचारू रूप से एवं सक्रियता पूर्वक संचालन करने के लिए जिले में चेयरमेन द्वारा समीक्षा बैठक के माध्यम से जिले की आवश्यकता एवं व्यवस्था की जानकारी प्राप्त करेंगे राज्य प्रबंध समिति के बैठक उपरांत राजभवन में महामहिम राज्यपाल एवं अध्यक्ष रेडक्रॉस छत्तीसगढ़ श्रीमान रमेन डेका से भेंट कर उनके साथ बैठक हुई ।चेयरमेन तोमन साहु के साथ सभी प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित रहे राज्यपाल महोदय द्वारा रेडक्रॉस के माध्यम से अधिक से अधिक मानव सेवा की बात कहते हुए सिकलसेल बीमारी के लिए प्रत्येक जिले में ब्लॉकवार प्रशिक्षण शिविर लगाकर उनके उपचार के लिए जन जागरूकता लाने के लिए जोर दिया गया उनके द्वारा रक्तदान शिविर एवं सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया बैठक में गरियाबंद जिला के राज्य प्रतिनिधि रोमन साहू उपस्थित रहकर उनके द्वारा भी राज्य एवं जिला के रेडक्रॉस की कोई प्रभावी संचालन की बात रखी गई बैठक में वाइस चेयरमैन पाणिग्रही कोषाध्यक्ष संजय पटेल राष्ट्रीय प्रतिनिधि युवराज देशमुख डॉ प्रदीप साहू बाला राम साहू अशोक गोस्वामी अलेक्जेंडर चेरियन अर्चना सैमुअल अशोक अग्रवाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी एमके राउत एवं समस्त सदस्य उपस्थित रहे
