परसदा में शनि देव की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

परसदा में शनि देव की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा  



नवापारा- राजिम

 समीपस्थ ग्राम परसदा में गणेश उत्सव समिति शीतला चौक के तत्वाधान में 7 फरवरी शनिवार को बड़े तालाब के तट पर शनि देव मंदिर का निर्माण कर विधि विधान के साथ पूजन कर प्राण प्रतिष्ठा किया गया. इस अवसर पर खीरपूड़ी भक्तों द्वारा वितरण किया गया. तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया. वही शाम को रामायण पाठ का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से गणेश उत्सव समिति के सोनसाय तारक, डेरहू राम साहू, अश्वनी तारक, जनक यादव, मोहन तारक, सुखेन तारक, केदार निर्मलकर, जितेंद्र महार, कोमल यादव, लक्ष्मण ध्रुव, रमेश साहू, लीना यादव,कमलेश तारक, सरपंच रमेश वर्मा,उप सरपंच तारिणी साहू, दीपक तारक, यशवंत वर्मा,आसाराम साहू राजेश साहू, पूरन लाल साहू, रूपेंद्र शर्मा,प्रेमलाल खुटियारे, धरमचंद महिलांग, चिंताराम साहू, विनोद सेन भूषण वर्मा,मणी लाल ध्रुव,रोहित साहू कुमा तारक,वीरेंद्र खुटियारे,मोहन साहू, मनहरण साहू, सहित ग्रामवासी उपस्थित थे.

Previous Post Next Post
ad inner footer