बैहार में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन

बैहार में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन



आरंग

बैहार दुर्गा चौक में 4 फरवरी से 10 फरवरी तक आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में आयोजन किया जा रहा है , समस्त महिला समूह बिहान कलश यात्रा के साथ देवी पूजन कथा का महत्व प्रारंभ हुआ 

कथा व्यास पंडित श्री महेन्द्र तिवारी जी महाराज, कोमाखान अध्यात्मवेता द्वारा संगीतमय भागवत कथा का रसपान कराया जा जाएगा 

आयोजन स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण हेतु पहुंच रहे हैं कथा के दौरान महेंद्र तिवारी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा साक्षात मोक्ष स्वरूप है मानव को परम सुख और शांति केवल अध्यात्म से प्राप्त हो सकती है अध्यात्म का संपूर्ण सार भागवत में निहित है 

राजा परीक्षित और सुखदेव जी के प्रसंग के माध्यम से उन्होने बताया भागवत चिंतन से ही जीव  परम गति को प्राप्त करता है प्रह्लाद चरित्र, ध्रुव चरित्र, अजामिल कथा, समुद्र मंथन, सृष्टि विराट रूप, वामन अवतार, राम जनम, कृष्ण जनम,बाल लीला, दही लुट, मथुरा गमन, रूखमणी विवाह, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, तुलसी वर्षा, प्रसंग के माध्यम से भक्त ज्ञान और वैराग्य का महत्व समझाया गया, उन्होने कहा देहाभिमान त्यागने पर ही भगवान की प्राप्ति संभव है, भागवत कथा महोत्सव के पर्व पर समस्त महिला समूह बिहान श्री मति संतोषी साहू, डोमेश्वरी, सुनीता मनोज, लता, छिता, उमा, पाण्डेश्वरी, सेवती, हिना, भारती, मोहनी, सुनीता संजय झरना समस्त महिला समूह बैहार के तत्वाधान में आयोजित होने जा रहा है

Previous Post Next Post
ad inner footer