सहकारी बैंक, जहां पैसा निकालने में बीत जा रहा है पूरा दिन

 सहकारी बैंक, जहां पैसा निकालने में बीत जा रहा है पूरा दिन




फिंगेश्वरः

-सहकारी बैंक में प्रतिदिन मनमाने ढंग से लग रही भीड़ के बारे में जानकारी मिली है कि किसानों को उनके खातों में जमा राशि में कृषकों द्वारा मांगी गई राशि का भुगतान न कर काफी कम राशि दी जा रही है। इससे किसान काफी परेशान है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक फिंगेश्वर में किसानों को समय पर पैसे नहीं मिलने की वजह से किसान वर्ग काफी परेशान है। सुबह नौ बजे से पहुंचे किसानों को पैसे निकालने के लिए देर शाम तक का इंतजार करना पड़ रहा है। दूरदराज से आने वाले किसानों को खुद का पैसा नहीं मिलने के कारण परेशानी हो रही है। किसान जिला सहकारी बैंक मंे अपने पैसों के लिए सुबह से ही लाइन में खड़े रहते है लेकिन अधिकांश किसानों को वापस खाली हाथ ही लौटना पड़. रहा है। किसानों का आरोप है कि वह जब भी राशि निकालने के लिए पहुंचते है, तो उन्हें घण्टो इंतजार करना पड़ता है। कभी कभी शाम से रात भी हो जाती है, और पैसे भी नहीं मिल पाते है। ग्राहकों का कहना है कि बैंक में यह कहकर राशि नहीं दी जाती है कि बैंक में पैसा नहीं है। पैसा 2-3 बजे आयेगा कहकर किसानों को घण्टो तक बिठाया जाता है, बैंक में पैसा पहुंचने के बाद लाइन में लगे सभी किसानों को पैसा नहीं मिल पाता है। जिससे वे मायूस होकर घर लौट जाते है। जिला सहकारी बैंक फिंगेश्वर के अंतर्गत 10 उपार्जन केन्द्र आते है। यहां 11168 किसान पंजीकृत है। इन पंजीकृत किसानों को अपना खुद का पैसा निकालने के लिए बैंक का चक्कर काटना पड़ रहा है। यहां के किसान दूर दराज के गांवों से आते है। कई लोगों के पास आने जाने की सुविधा भी नहीं होती और वे लंबी दूरी तय कर पैदल जाते है। वही पैसा नहीं मिलने पर मायूसी के साथ रोजाना बैंक आने पर विवश है। किसानों का कहना है कि सुबह से विड्राल भरकर पासबुक के साथ जमा किये है, शाम 4 बजे तक पैसा नहीं मिला है, जिससे वे काफी परेशान है। किसानों की समस्या को देखते हुए शासन प्रशासन के द्वारा सभी जिला सहकारी बैंकों में समय पर कैश की व्यवस्था करें, जिससे किसानों को होने वाली समस्या से निजात मिल सकें। किसानों को एटीएम कार्ड जारी करवाने की सलाह दी गई है ताकि वे एटीएम से पैसे निकाल सकें। कैश वाहन जिले से आता है, और उसके बाद ही किसानों को पैसा बांटे जाते है।

Previous Post Next Post
ad inner footer