वीरता और स्वाभिमान का उत्सव — प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में शिवाजी जयंती हर्षोल्लास से संपन्न

 वीरता और स्वाभिमान का उत्सव — प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में शिवाजी जयंती हर्षोल्लास से संपन्न




 फिंगेश्वर -

 प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती देशप्रेम, साहस और स्वाभिमान की भावना से ओतप्रोत होकर अत्यंत उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भाषण, कविता एवं देशभक्ति गीतों के माध्यम से शिवाजी महाराज के आदर्शों, पराक्रम और राष्ट्रनिष्ठा को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। संस्था के प्रभारी प्रधान पाठक राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक खोमन सिन्हा ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विपरीत परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प, न्यायप्रियता और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, आत्मगौरव और कर्तव्यनिष्ठा की भावना का संचार करना रहा। अंत में सभी ने शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Previous Post Next Post
ad inner footer