खुलेआम बड़े पैमाने से महानदी से रेत चोरी--- हनुमान ऐग्रो पारागांव के पीछे रात होते ही सैंकड़ो रेत से भरे सड़को मे, तेज रफ्तार ओवर लोड हाइवा
जिम्मेदार अधिकारियो द्वारा पारागांव रेत घाट से रेत चोरी मे अभी तक कार्यवाही करने मे आखिर झिझक क्यों हो रहे हैं...??
गोबरा नवापारा
हनुमान ऐग्रो पारागांव समीप रात होते ही सड़को मे सैंकड़ो हाइवा तेज रफ्तार से महानदी कि ओर घुसते हैं जो राहगीरों को जोखिम भरा हो जाता हैं, साथ ही नदी से रेत भरे हाइवा से सड़क मे गिरने वाले रेत सड़को मे इस कदर जमे हैं जो सड़क से गुजने वाले राहगीर रेत माफियों के इस कारनामें के चलते जोखिम भरा सड़क बन गया हैं, जिसपर लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारी भी चुप्पी साधे हैं वही इस तरह बड़े पैमाने मे रेत चोरी जो राज्य सरकार कोष को रायल्टी बतौर राशि मिलने वाली धन राशि कोष को खुले आम सेंध लगा रहे रेत माफियों पर जिम्मेदार अधिकारियो को सुचना मिलने के बावजूद चुप्पी या यु कहे कार्यवाही करने मे आखिर किस बात कि झिझक हैं,जो खुलेआम राजकीय कोष को सेंध लगा रहे को खुली छूट मिली हैं साथ ही आम राहगीर नागरिकों के लिय सड़क मे गिरे रेत अनहोनी होने कि आशंका भी बना रहता हैं जोखिम भरे सड़क मे कभी भी घटना लड़खड़ाते वाहन से हो सकता हैं।
मिली जानकारी अनुसार इसकी जागरूक लोगो द्वारा उच्च अधिकारियो को लिखित शिकायत मे दिए जाने कि बात सामने आया हैं।
