अभनपुर क्षेत्र के ग्राम चम्पारण और जौन्दी मे अवैध मुरम खनन, सरपंच, सचिव मिलकर कमीशनखोरी कर शासन के राजकीय कोष को घाटे डाल रहे, उच्च अधिकारियो को शिकायत

अभनपुर क्षेत्र के ग्राम चम्पारण और जौन्दी मे अवैध मुरम खनन, सरपंच, सचिव मिलकर  कमीशनखोरी कर शासन के राजकीय कोष को घाटे डाल रहे, उच्च अधिकारियो को शिकायत 

ग्राम जौन्दी मे अवैध मुरम खनन मे लगे वाहन और जेसीबी
ग्राम चम्पारण के मुख्य सड़क चम्पारण सेमरा मार्ग मे सरपंच सचिव द्वारा मुरम माफियों से मिलकर  बेझिझक खाई नुमा गड्ढे खोद राजस्व को घाटे मे डालते
 

 


गोबरा नवापारा

एक ओर जहाँ कलेक्टर द्वारा अवैध खनन /परिवहन पर कठोर कार्यवाही की बात कही हैं वही दूसरी ओर ग्राम पंचायत मे पदस्थ सचिवों द्वारा मनमानी किये जा रहे हैं सरपंच और मुरम माफियों की मिलीभगत पर सचिव अपना कर्तव्य नहीं निभा पा रहे हैं जो अपने उच्च अधिकारियो को सुचना न दे शासन को मिलने वाली रायल्टी बतौर राशि मिलने वाली कोष को घाटे मे डाल रहे हैं  क्षेत्र मे चम्पारण मे सरपंच सचिव और मुरम माफिया बेतहाशा मुरम खनन कर बहुत ही बड़ा खाइनुमा गड्ढे खोद डाले हैं और दिन रात चैनमाउंटेन और हाइवा लगाकर मुख्य सड़क मार्ग से लगे चम्पारण सेमरा मार्ग मे बेझिझक मुरम खुदाई कर अधिकारियो को ठेंगा दिखा रहे हैं।
    वही समीप  ग्राम जौन्दी मे सरपंच की मनमानी दिखाई दे रहा हैं ग्रामवासियो ने बताया कि सरपंच और सचिव द्वारा  ग्राम मे किये कार्यों मे फर्जी बिल लगाकर लाखो रूपये हड़प डाले हैं जिसकी शिकायत होने के पश्चात अधिकारियो द्वारा संज्ञान मे नहीं लिए जाने पर सचिव सरपंच द्वारा ग्राम से लगे सरकारी जमीन से जेसीबी और दर्जनों हाइवा लगाकर अवैध मुरम खनन कर परिवहन किये जा रहे हैं ग्रामीणों द्वारा शिकायत के बाद भी अभी तक बेतहाशा मुरम कि खुदाई कर कमीशनखोरी मे लगे हैं जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियो को देने कि बात ग्रामवासियो ने बताया।

Previous Post Next Post
ad inner footer