खबर का असर-----नगर पालिका मंदिर हसौद अवैध प्लाटिंग पर की बड़ी कार्यवाही
जेसीबी से रोड को खोदकर खसरा ब्लॉक करने सहित रजिस्ट्री बैन की कार्यवाही !
मंदिरहसौद
रायपुर के निकट मंदिर हसौद नगर पालिका अंतर्गत ग्राम नकटा में चल रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ हमारी अखबार प्रेरणाश्रोत ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था जिस पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) पूजा पिल्ले ने निगम टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी से अवैध रूप से बनाई गई सड़कों को खोदने की कार्यवाही किया।
मामला नगर पालिका मंदिर हसौद के अंतर्ग्रत नकटा में खसरा नंबरों (894/1, 894/4, 894/5, 896 में अवैध प्लाटिंग किये जाने की शिकायत किया गया शिकायत कर्ता आम आदमी पार्टी के नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य परमानंद जांगड़े ने उक्त मामले में शिकायत दर्ज करायी थी जिसमे नगरपालिका की शासकीय भूमि पर बिना अनुमति के अवैध रूप से रोड बनाकर शासन से बिना अनुमति लिए नक्शा पास कराये बगैर रेरा से बिना रजिस्टेशन के अवैध रूप से प्लाटिंग करने के मामले पर शासन ने संज्ञान लेते हुए सख्ती से अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही किया है।
नगर पालिका ने अवैध प्लाटिंग पर संबंधित खसरा कों ब्लॉक करने और रजिस्ट्री पर बैन लगाने के लिए रजिस्टार को पत्र भेजे हैं।
सीएमओ ने स्पष्ट कहा है कि पूर्व में की गई कार्रवाई के बावजूद पुनः अवैध गतिविधियां शुरू होने पर अब सख्ती बरती जाएगी, निगम प्रशासन भू-माफियाओं अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्यवाही करेगी।
स्थानीय निवासियों और शिकायतकर्ताओं के अनुसार, भू-माफिया सरकारी/नगर पालिका की भूमि पर बिना किसी अनुमति के रोड-रास्ता बनाकर प्लाटिंग कर रहे थे। ग्राम एवं नगर निवेश विभाग तथा रेरा (RERA) से कोई लेआउट या नक्शा पास नहीं कराया गया था। फिर भी कैनोपी लगाकर लोगों को भ्रामक प्रलोभन देकर प्लॉट बेचे जा रहे थे।
पहले भी नगर पालिका ने अवैध रोड काटकर कार्रवाई की थी, लेकिन कुछ समय बाद ही गतिविधियां फिर शुरू हो गईं। आरोप है कि अब तक 200 से अधिक प्लॉट की छोटे-छोटे टुकड़ों में रजिस्ट्री हो चुकी है, जो विभागीय मिलीभगत की ओर इशारा करती है। इससे नया रायपुर परियोजना की छवि खराब हो रही है और बुनियादी सुविधाओं (जल, बिजली, सीवर) के अभाव में अव्यवस्थित कॉलोनियां बड़ी समस्या बन सकती हैं।
शिकायतकर्ता का बयान
आम आदमी पार्टी के नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य परमानंद जांगड़े ने कलेक्टर, तहसीलदार, एसडीएम, सीएमओ और अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है। उन्होंने अवैध प्लाटिंग करने वालों के साथ-साथ संरक्षण देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी जांच की मांग की है।
अधिकारियों के बयान
- विनोद साहू, तहसीलदार (मंदिर हसौद) अवैध प्लाटिंग की शिकायत प्राप्त हुई थी नगर पालिका सीएमओ को टेलीफोनिक चर्चा के माध्यम से शिकायत से अवगत कराते हुए कार्यवाही के लिए कहा था।
- पूजा पिल्ले, सीएमओ, नगर पालिका मंदिर हसौद: शिकायत संज्ञान में आने पर पूर्व में नगर पालिका द्वारा रोड काटी गई थी और तहसीलदार द्वारा खसरा ब्लॉक किया गया था। फिर से अवैध प्लाटिंग शुरू होने पर सख्त कार्यवाही की गई । आज जेसीबी से रोड खोदकर स्थायी रोक लगाई गई है।
खसरा ब्लॉक करने की कार्यवाही हेतु रजिस्टार को पत्र निगम द्वारा जारी किया गया है। उक्त प्लाट की रजिस्टी बैन किया जाएगा !

