राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चतुर्थ दिवस पर लगाया गया एक दिवसीय स्वास्थ शिविर

 राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चतुर्थ दिवस पर लगाया गया एक दिवसीय स्वास्थ शिविर




राजिम

शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय आवासीय शिविर के चतुर्थ दिवस पर ग्राम पंचायत श्यामनगर जिला गरियाबंद में स्वयं सेवको ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम के सहयोग से एक दिवसीय स्वास्थ शिविर का आयोजन किया। स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य सभी ग्रामीणों तक सहज चिकित्सा सहायता एवं सलाह उपलब्ध कराना था , शिविर में उपस्थित डॉक्टरों की टीम ने ग्रामीणों के साथ स्वयं सेवको का स्वास्थ्य परिक्षण कर उचित उपचार के लिए परामर्श दिया। शिविर में ब्लड ग्रुप टेस्टिंग से लेकर हीमोग्लोबिन जांच, ब्लड प्रेशर , शुगर जांच के साथ सिक्लिन जैसे आनुवंशिक बीमारी की भी जांच किया गया। जांच के पश्चात चिकित्सकों द्वारा द्वारा ग्रामीणों को एवं स्वयंसेवकों को उनके जांच से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर उत्तम स्वास्थ्य हेतु विभिन्न प्रकार के निर्देश दिए गए। साथ ही संतुलित भोजन, व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित जानकारी दी गई।इस शिविर से ग्रामवासी लाभांवित हुए।परियोजना कार्य हेतु ग्राम के व्यायाम शाला की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के पूर्व स्वयं सेवक एवं  महाविद्यालय की वर्तमान जनभागीदारी एवं विकास समिति के सदस्य श्री ओंकार साहू द्वारा स्वयं सेवक और अनुशासन विषय पर अपनी बात रखी। उनके द्वारा स्वयं सेवको को अनुशासन की आवश्यकता, और महत्व के बारे मे विस्तार से जानकारी दिया गया, साथ ही सप्त दिवसीय आवासीय शिविर में अनुशासन के साथ दैनिक दिनचर्या पर भी अपनी बात रखी। उनके द्वारा दिया गया मार्गदर्शन स्वयंसेवकों के लिए लाभकारी सिद्ध हुआ।

Previous Post Next Post
ad inner footer