रीवा में कर्मा जयंती की धूम,परिणय सूत्र में बंधा एक जोड़ा

 रीवा में कर्मा जयंती की धूम,परिणय सूत्र में बंधा एक जोड़ा



आरंग(लखौली)


 ग्राम रीवा में शनिवार को माँ कर्मा जयंती का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर साहू समाज द्वारा न केवल भक्ति भाव का प्रदर्शन किया गया, बल्कि सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देते हुए एक आदर्श विवाह भी संपन्न कराया गया। समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित समाज के प्रमुख पदाधिकारियों में देवनाथ साहू अध्यक्ष जिला साहू द्वारिका साहू फागु लाल साहू तोषण साहू सोहन साहू थानसिंग साहू परमानंद साहू नारायण प्रसाद साहू बलदाऊ साहू परस साहूअविनाश (विक्की) साहू पुरुषोत्तम साहू गोविन्द साहू श्रीमती टाकेश्वरी मुरली साहू, वतन चन्द्राकर श्रीमती कृष्णा महेश साहू सुभांशु साहू श्रीमती पदमनी साहु प्रेम लाल साहू नंदकुमार साहू श्रीमती मनीषा साहू लक्ष्मीकांत साहू श्रीमती मंजू साहू सिरिस साहू हिरामन साहू महेश साहू घसीया राम साहू सूरज साहू के अलावा संघ के पदाधिकारियों सहित ग्राम रीवा के गणमान्य नागरिक और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों समाजजनो ने नवदंपति को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।इनके पूर्व ​कार्यक्रम का शुभारंभ माता कर्मा की भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे और पारंपरिक धुनों के साथ निकाली गई इस शोभायात्रा में समाज के पुरुष, महिलाएं और युवा उत्साह के साथ शामिल हुए। माता कर्मा के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो गया।शोभायात्रा के पश्चात मुख्य समारोह का आयोजन किया गया।​जयंती समारोह का मुख्य आकर्षण एक जोड़े का आदर्श विवाह रहा। फिजूलखर्च और आडंबर से दूर, सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुए इस विवाह की उपस्थित लोगों ने सराहना की।इस अवसर पर उपस्थित आरंग तहसील साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष हिरामन साहू ने समारोह को संबोधित कहा कि माता कर्मा के आदर्शों पर चलते हुए समाज में फिजूलखर्ची रोकना और सादगी अपनाना ही सच्ची सेवा है। यह आदर्श विवाह समाज के लिए एक नई दिशा है। श्री साहू ने नवदंपति को बधाई देते हुए सुखद भविष्य की मंगल कामना की।

Previous Post Next Post
ad inner footer