भाजपा धर्मांतरण के खिलाफ तो, कांग्रेस धर्म के खिलाफ खड़ी है-दीपक श्रीवास
फिंगेश्वरः-
धर्मांतरण के मामले मे इन दिनों कांग्रेस एवं भाजपा आमने सामने है। नगर पंचायत फिंगेश्वर के उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास ने सनातन विरोधी बयानों को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमले बोलते हुए कहा है कि भाजपा धर्मांतरण के खिलाफ खड़ी है जबकि कांग्रेस सनातन धर्म के खिलाफ खड़ी है। उन्होंने कांग्रेस पर धर्मांतरण को खुला संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस संत, समाज समेत हर उस व्यक्ति के खिलाफ षडयंत्र करती है जो धर्मांतरण का विरोध करता है। पं. प्रदीप मिश्रा व पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा अंध विश्वास फैलाने संबंधी बयान के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आडे़ हाथों लेते हुए श्री श्रीवास ने मांग की है कि भूपेश बघेल अपने बयान के लिए लाखों-करोड़ों सनातन-प्रेमियों से माफी मांगें और यदि वह माफी नहीं मांगते है तो कांग्रेस नेतृत्व उन पर कार्यवाही करें। नगर पंचायत उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास ने कहा कि जिसने भी धर्मांतरण के खिलाफ कहा और धर्मांतरण के विरूद्ध समाज को जागरूक किया, कांग्रेस ने उस पर जहर उगलने का काम किया है, उसका दमन किया है। मीडिया रिपोर्टस का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि सन् 2004 में कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी के इशारे पर दीपावली की पूजा रूकवाकर एक झूठे आरोप में शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती की गिरफ्तारी की गई थी यह किसी कलंक से कम नहीं था और कहा कि यह सनातन के विरूद्ध एक बहुत बड़ी साजिश का प्रमाण है। कांग्रेस के तत्कालीन दिग्गज नेता प्रणव मुखर्जी ने अपनी किताब द कोएलिशन ईयर्स में यह कहा था कि शंकराचार्य की जो जबरन गिरफ्तारी हुई थी, वह सोनिया गांधी ने सनातन धर्म को नीची दिखाने के लिए कार्यवाही थी ऐसा मीडिया रिपोर्ट्स एवं कई पत्रकार जन के ट्वीट के माध्यम से सामने आया था। शंकराचार्य तमिलनाडू में हो रहे धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। दीपक श्रीवास ने कहा कि साफ है, धर्मांतरण की मुखालफत और सनातन के प्रचारकों को कांग्रेस टारगेट करती है।
