पीपला फाउंडेशन ने नया रायपुर में किया कंबल वितरण

 पीपला फाउंडेशन ने नया रायपुर में किया कंबल वितरण 



आरंग

  स्वयंसेवी सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन ने नया रायपुर स्थित कालोनी के सुरक्षा कर्मियों व अन्य जरूरत मंदों को कंबल वितरण किया। फाउंडेशन के सदस्य राजकुमार सोनी नया रायपुर स्थित कालोनी के सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों को ठंड से राहत पहुंचाने ऊनीवस्त्र भेंटकर फाउंडेशन के अभियान को आगे बढ़ाया। वही फाऊंडेशन के संयोजक महेन्द्र कुमार पटेल ने बताया भारी ठंड को देखते हुए फाउंडेशन द्वारा वस्त्रदान अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत् नगर सहित ग्रामीण अंचलों में भी बुजुर्गो व जरुरत मंदों को गरम कपड़े प्रदान किया जा रहा है।इस अभियान को आगे भी जारी रखने की योजना है।

Previous Post Next Post
ad inner footer